4 ग्रैमी, पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं उस्ताद जाकिर हुसैन
- जाकिर हुसैन को संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा ग्रैमी अवॉर्ड 4 बार मिल चुका है।
- वह 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं।
- उन्हें यूएस नेशनल एंडोमेंट फॉर द आर्ट्स की नेशनल हेरिटेज फेलोशिप का ए भी मिल चुका है।
- यह कलाकार को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
- वे प्रिन्सटन विवि में प्रोफेसर, व स्टैनफोर्ड विवि के विजिटिंग प्रोफेसर भी रहे।
जाकिर हुसैन को मिले अन्य अवॉर्ड
- 1990- संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
- 1990 – इंडो-अमेरिकन अवॉर्ड
- 1992- प्लेनट ड्रम एल्बम के लिए बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक का ग्रैमी अवॉर्ड
- 2006 – मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से कालिदास सम्मान
- 2009- ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट के लिए कंटेंपरेरी वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम का ग्रैमी
- 2012- कोणार्क नाट्य मंडप की तरफ से गुरु गंगाधर प्रधान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- 2019- संगीत नाटक अकादमी की तरफ से अकादमी रत्न पुरस्कार
- 2022- मुंबई यूनिवर्सिटी की तरफ से संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि 2024- तीन एल्बम के लिए तीन ग्रैमी अवॉर्ड
उस्ताद जाकिर हुसैन का पॉपुलर एल्बम
- 1 फेस टु फेस (1977): बैंड शक्ति के साथ
- 2 मेकिंग म्यूजिक (1987): जेन गार्बरेक, जॉन मैक्लॉफ्लिन और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ
- 3 प्लेनेट ड्रम (1991) : मिकी हार्ट के साथ
- 4 साउंडस्केप्सः म्यूजिक ऑफ द डेजर्ट (1993): सोलो एल्बम 5 उस्ताद अमजद अली खान एंड जाकिर हुसैन (1994): उस्ताद अमजद अली खान के साथ
- 6 रिमेंबरिंग शक्ति (1995): मैक्लॉफ्लिन, उप्पलपु श्रीनिवास, वी. सेल्वागणेश और शंकर महादेवन के साथ
- 7 साज (1998): फिल्म एल्बम भूपेन हजारिका, राज कमल और यशवन्त देव के साथ
- 8 द ट्री ऑफ रिदम (2002): उस्ताद अल्लारक्खा, तौफीक कुरैशी और फजल कुरैशी के साथ
- 9 ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट (2007): मिकी हार्ट, इमरान हुसैन, चंदन शर्मा, सिकिरु अडिपोजू, जियोवानी हिडालगो के साथ
- 10 एज वी स्पीक (2023): बेला फ्लेक, एडगर मेयर और राकेश चौरसिया के साथ
जाकिर हुसैन के बारे में:
जन्म: 09 मार्च 1951
निधन: 16 दिसंबर, 2024
- 9 मार्च 1951 को मुंबई में जन्मे उस्ताद जाकिर हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था।
- 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च किया था।
- उस्ताद को 2009 में पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला।
- 2024 में उन्होंने 3 अलग-अलग ऐल्बम के लिए 3 ग्रैमी जीते।
- इस तरह जाकिर हुसैन ने कुल 4 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए।
- उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लारक्खा कुरैशी और मां का नाम बावी बेगम था।
- उस्ताद अल्लारक्खा अपने समय के बेहद प्रसिद्ध तबला वादक थे।
- उन्होंने ही जाकिर को संगीत की शुरुआती तालीम दी।
- जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई थी।
- उन्होंने ग्रेजुएशन मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था।
Social media links
ग्रुप | लिंक |
टेलीग्राम ग्रुप | telegram group link |
व्हाट्सएप ग्रुप | whatsapp group link |
व्हाट्सएप चैनल ग्रुप | whatsapp channel link |
Daily current affairs MCQ: 20 December 2024, current affairs in Hindi
Social media links ग्रुप लिंक टेलीग्राम ग्रुप telegram group link व्हाट्सएप ग्रुप whatsapp group link व्हाट्सएप चैनल ग्रुप whatsapp channel link
दलहन, तिलहन व गेहूं पर दो साल तक कृषक कल्याण और मंडी शुल्क में छूट, current affairs 20 december 2024
दलहन, तिलहन व गेहूं पर दो साल तक कृषक कल्याण और मंडी शुल्क नहीं प्रमुख बिन्दु: Daily current affairs MCQ: 20 December 2024, current affairs in Hindi yojanachakra·December 20, 2024·0 comments Current Affairs, Current Affairs, Daily Current Affairs, Practice Set(MCQ)…
जाकिर हुसैन को मिल चुका है संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड…
4 ग्रैमी, पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं उस्ताद जाकिर हुसैन जाकिर हुसैन को मिले अन्य अवॉर्ड उस्ताद जाकिर हुसैन का पॉपुलर एल्बम जाकिर हुसैन के बारे में: जन्म: 09 मार्च 1951निधन: 16 दिसंबर, 2024 Social…
Some imp indian acts for competition exam, cgpsc & cgvyapam
1. Regulating Act, 1773 – Part 2: 2. Charter Act, 1813 3. Pitt’s India Act, 1784 4. Government of India Act, 1858 5. Morley-Minto Reforms, 1909 6. Government of India Act, 1935 7. Regulating Act, 1773 – Part 1: 8.…
”चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को” ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर कराने की मंजूरी current affairs 13 december (करेंट अफेयर्स 13 दिसंबर 2024
”चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को” ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर कराने की मंजूरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर कराने की मंजूरी दे दी है। अब ये टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में कराया जाएगा।…